जरा हटके

कीचड़ में चुपचाप छिप के बैठा था मगरमच्छ, आया शख्स तो ऐसा मारा झपट्टा, देखकर चौंक जाएंगे आप


मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का खूंखार शिकारी जानवर माना जाता है, क्योंकि वो पलक झपकते ही बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर लेता है. इस बीच मगरमच्छ का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ कीचड़ से भरे दलदल में छुपकर बैठा हुआ नजर आता है, लेकिन फिर अगले ही पल वो कीचड़ से निकलर जूकीपर पर अटैक करने की कोशिश करता है. वीडियो ऑस्ट्रेलिया (Australia) का बताया जा रहा है।

बता दें कि जूकीपर ब्रेवर पर मगरमच्छ ने हमला करने की कोशिश की. जे ब्रेवर ने वीडियो शेयर कर लिखा है- जब आप जंगलों में बाहर होते हैं तो चीजें वास्तव में बहुत जल्दी जंगली हो सकती हैं।



Related Articles

Back to top button