जरा हटके

आंध्र प्रदेश में मृत पाया गया किसान, भारी मात्रा में टमाटर बेचकर की थी मोटी कमाई


Tomato Farmer Found Dead: टमाटर (Tomato) की आसमान छूती कीमतों के बीच जहां टमाटर की जमाखोरी और लूट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अन्नामय्या जिले में एक टमाटर किसान (Tomato Farmer) की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेम राजशेखर रेड्डी नाम के किसान को मृत अवस्था में पाया गया, जिसने हाल ही में भारी मात्रा में टमाटर बेचकर मोटी रकम कमाई थी.  इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या मंगलवार की रात उस समय की गयी, जब वह दूध देने गांव जा रहा था. हमलावरों ने उसे रोक लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि किसान ने हाल में भारी मात्रा में टमाटर बेचकर 30 लाख रुपए कमाए थे, इसलिए पुलिस को आशंका है कि पैसों के लिए उसकी हत्या की गई होगी, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है कि किसान के पास कोई पैसा था या नहीं. यह भी पढ़ें: Tomato Farmer Murder: टमाटर बेचकर किसान ने कमाए थे 30 लाख रुपये, लूट के लिए बदमाशों ने कर दी हत्‍या

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button