सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)

Viral Video: छोटे बच्चे अक्सर अपनी शैतानियों से अपने माता-पिता को परेशान कर देते हैं. खासकर, पब्लिक प्लेस पर बच्चों का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पडता है, क्योंकि वो कभी हाथ छुड़ाकर यहां-वहां भागने लगते हैं. ऐसा सिर्फ इंसानों के बच्चों के साथ ही नहीं, बल्कि जानवरों के बच्चों के साथ भी होता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पार करते समय दो नन्हे शेर (Baby Lion) बीच रास्ते पर मस्ती करने लगते हैं. नन्हे शेर यहां-वहां भागने लगते हैं, जिसके चलते अपने बच्चे को किनारे ले जाने के लिए मां शेरनी (Lioness) को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.
बच्चों के साथ सड़क पार करती शेरनी को देख सड़क पर गाड़िया रुक जाती हैं.काफी मशक्कत के बाद आखिरकार शेरनी अपने बच्चों को किनारे तक ले जाती है. वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हर परिवार में एक विद्रोही बच्चा होता है. शेयर करने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
There is a rebellious child in every family! 🤣pic.twitter.com/vYR8izhFZ5
— Figen (@TheFigen_) August 29, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




