खेल जगत

एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया


Pakistan vs Nepal Asia Cup: एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हरा दिया। मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 6 विकेट 342 रन बनाए। बाबर आजाम और इफ्तिखार अहमद की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से पाकिस्तान ने पहाड़ का स्कोर खड़ा किया।

बाबर आजम में 131 गेंद पर 151 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 71 गेंद पर 109 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। नेपाल की ओर से सबसे ज्यादा सोमपाल कामी ने 28 रन बनाए। आरिफ शेख ने 26 और गुलशन झा ने 13 रन बनाए। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए। नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिए।

एशिया कप का आगाज आज से हो गया हैं. पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 के पहले मैच के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नेपाल की टीम पहले गेंदबाजी के लिए मैदान में उतरेगी. नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में भाग ले रहीं है. नेपाल के लिए पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम का सामना करना आसान नहीं रहने वाला है. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है. कप्तान बाबर आजम का शतक पूरा हो गया है. 110 गेंद में बाबर ने शतक पूरा किया. इफ्तिखार फिफ्टी लगाकर क्रीज पर जमे हुए थे।

Babar Azam has 19 hundreds & 28 fifties from just 102 innings in ODI.

 

 

– Truly a great in ODIs…..!!!!pic.twitter.com/TlEHi97WJP

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 30, 2023

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button