जब मगरमच्छ ने खा लिया दूसरे मगरमच्छ को झपट्टा मारकर, खूब वायरल हो रहा वीडियो

इन दिनों दो मगरमच्छों की फाइट का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। मगरमच्छ (Crocodile) को पानी के भीतर दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। पानी के भीतर ये जंगल (Jungle Video Viral) का राजा कहे जाने वाले शेर का भी आसानी से शिकार कर लेते हैं। मगरमच्छ पानी के किनारे घात लगाकर हमले करने में सबसे माहिर शिकारी माने जाते हैं। हालांकि यहां जिस विशालकाय मगरमच्छ की बात कर रहे हैं, उसने ऐसा कुछ किया जो हैरान कर देगा।
Read Also – वीडियो – जब आपस में भीड़ गए गेंडा और जंगली भैंस, ऐसी चली लड़ाई कि देखते रह गए लोग
वीडियो में देख सकते हैं कि विशालकाय मगरमच्छ अपने ही साथी मगरमच्छ का ही शिकार कर रहा है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि पानी की भीतर छिपे मगरमच्छ ने छोटे मगरमच्छ के किनारे पर आते ही हमला कर दिया। इसमें देख सकते हैं कि मगरमच्छ ने छोटे वाले को पूंछ से पकड़ लिया और यहां वहां पटक रहा है। इस दौरान उसकी मजबूत पकड़ देखने लायक है। कुछ ही देर में उसने छोटे मगरमच्छ को अपने जबड़ों में दबा लिया और पानी के अंदर ले गया।
Read Also – सलमान खान की 17 साल की बेटी और पत्नी रहतें हैं दुबई में, अरबाज खान के शो में निकली बात
वीडियो को अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि वीडियो काफी डरावना है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मगरमच्छ काफी खतरनाक है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि छोटे मगरमच्छ को बड़े मगरमच्छ से पंगा लेना भारी पड़ गया।