काली चौदस 2021 – नरक चतुर्दशी को इन संदेशों से दें अपनो को बधाई

जब चतुर्दशी तिथि सूर्योदय से पहले रहती है और अमावस्या तिथि सूर्यास्त के बाद प्रबल होती है तो नरक चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजा एक ही दिन पड़ती है. अभ्यंग स्नान हमेशा चंद्रोदय के दौरान किया जाता है लेकिन सूर्योदय से पहले जबकि चतुर्दशी तिथि प्रचलित है. अभ्यंग स्नान के लिए मुहूर्त चंद्रोदय और सूर्योदय के बीच है, जब चतुर्दशी तिथि प्रबल होती है. इस दिन लोग एक दूसरे को ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. नरक चतुर्दशी के दिन SMS के जरिये भेजकर बधाई दे सकते हैं.
जैसे कृष्ण भगवान ने नरकासुर का नाश किया,
वैसे ही भगवान आपके जीवन से दुखों का नाश करें…
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दीयों के संग, खुशियों के रंग,
हो जाएं मलंग, लेके नई उमंग,
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आपको आशीर्वाद मिले गणेश से,
विद्या मिले सरस्वती से,
धन मिले लक्ष्मी से,
खुशियां मिले रब से,
प्यार मिले सब से,
यही दुआ है दिल से…
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दीप जलाओ, अंधेरा मिटाओ
इस नरक चतुर्दशी के त्योहार पर,
चारों तरफ खुशहाली फैलाओ…
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
पूजा से भरी थाली है,
चारों ओर खुशहाली है,
आओ मिलके मनाएं ये दिन,
आज छोटी दिवाली है…
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दीयों की रोशनी,
जगमगाता संसार,
काली चौदस पर आपको,
मिले खुशियां अपार…
काली चौदस की शुभकामनाएं
मां आदिशक्ति महाकाली,
आपको जीवन में सुख-शांति,
और समृद्धि प्रदान करें,
आप पर उनकी कृपा बनी रहे.
काली चौदस की शुभकामनाएं
बुराई पर अच्छाई की विजय हो,
हर जगह बस आप ही की जय हो,
काली चौदस धूमधाम से मनाएं,
आओ महाकाली के गुण गाएं.
काली चौदस की शुभकामनाएं
हर खुशी, आपसे मांगे खुशी,
हर जिंदगी आपसे मांगे जिंदगी,
इतना उजाला हो आपके जीवन में,
कि दीया भी रोशनी मांगे आपसे.
काली चौदस की शुभकामनाएं
सत्य पर विजय पाकर,
काली चौदस मनाएं,
मन में श्रद्धा और विश्वास रख कर,
हर मनोकामना पूरी होती पाएं.
काली चौदस की शुभकामनाएं
बता दें कि नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. अक्सर नरक चतुर्दशी को काली चौदस के समान माना जाता है. हालाँकि दोनों एक ही तिथि पर मनाए जाने वाले दो अलग-अलग त्योहार हैं और चतुर्दशी तिथि की शुरुआत और समाप्ति के समय के आधार पर लगातार दो अलग-अलग दिन पड़ सकते हैं.



