जरा हटके

वीडियो – जब आपस में भीड़ गए गेंडा और जंगली भैंस, ऐसी चली लड़ाई कि देखते रह गए लोग

गैंडा जब भैंसा पर हमला करता है तो वह भैंसे को हवा में उछाल उछाल कर हवा में बहुत दूर फैंकता है

जानवरों की लड़ाई के आपने बहुत वीडियो देखें होंगे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया एक गैंडा और भैंसा की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि जंगली भैंसा एक गैंडा को लड़ने के लिए विवश कर रहा है। वह उसे बार-बार टक्कर मार रहा है। कुछ समय तक भैंसा से गैंडा कुछ नहीं कहता है लेकिन बाद में वह भैंसा पर हमला बोल देता है। शोसल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस 1 मिनट 47 सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि गैंडा जब भैंसा पर हमला करता है तो वह भैंसे को हवा में उछाल उछाल कर हवा में बहुत दूर फैंकता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि भैंसों का एक झुंड वहीं पर आपस में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। वो भी आपस में एक दूसरे से फाइट कर रहे हैं। लेकिन इस भैंसे ने तो तगड़ा पंगा ले लिया बाद में भैंसा वहां से दूमदबाकर भाग जाता है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो Kariega Game Reserve का है। यह रिजर्व दक्षिण अफ्रीका में है। Braden Colling ने यह वीडियो शूट किया है। वो जंगल सफारी कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक भैंसा गैंडे से अपने आप जाकर भिड़ जाता है। वो अपने समूह को छोड़कर अकेले ही गैंडे को टक्कर देने लगता है। वायरल वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि भैंसा बहुस साहसी है।

Related Articles

Back to top button