जरा हटके
वायरल वीडियो – ये शिक्षक गाना गाकर और नाच नाच कर सिखाते हैं बच्चों को, विडीयो हुवा वायरल |

बिहार के समस्तीपुर के प्राथमिक कन्या विद्यालय में बैद्यनाथ रजक नाम के शिक्षक गाना गाकर बच्चों को बिहार की चौहद्दी सिखा रहे हैं.
2:20 मिनट के इस वीडियो में बैद्यनाथ रजक स्कूल के छात्रों को बिहार के चौहद्दी में स्थित नेपाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की खासियत भी बता रहे हैं. बैद्यनाथ रजक के वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. टीचर के पढ़ाने का तरीका बेहद अलग और खास है. लोग उनके अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.
स्कूल की अंतिम घंटी में खेल और शैक्षिक मनोरंजन (Edutainment) के अंतर्गत प्रा.कन्या विद्यालय मालदह,हसनपुर (समस्तीपुर) के शिक्षक ‘बैद्यनाथ रजक’ ने बच्चों को अनोखे अंदाज में “बिहार की चौहद्दी” सिखाया..





