जरा हटके

Social media: डांस करने के लिए लड़की ने लिया जोखिम, पेड़ की डाली पर चढ़ कर किया नृत्य, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक से एक नजारे देखने को मिलते हैं. इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से चौंका देते हैं. इन नजारों को देख लोग सोच में डूबे में रहते हैं कि आखिर ये हो कैसे सकता है.

अभी इसी तरह का एक वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इसमें एक लड़की डांस करती नजर आ रही है. लेकिन जिस जगह पर वो डांस करने गई वो ही चौंकाने वाला है. आप देखेंगे कि लड़की डांस के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई है. इसे देख यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की डांस रील बनाने के चक्कर कुछ अलग करना चाहती थी. अचानक उसे कुछ सूझा और वो पेड़ पर चढ़ गई. बॉलीवुड का गाना बजाकर लड़की देखते ही देखते पेड़ पर ही डांस शुरू कर देती हैं. लड़की ने किसी स्टेज परफॉर्मेंस वाला गेटअप भी धारण किया हुआ है. देख सकते हैं कि किस तरह वो पेड़ की ऊंची डांस पर चढ़ी हुई है और बिना सपोर्ट के डांस में बिजी है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ देखते ही देखते वायरल हो गया.

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C3xintDptM1/?utm_source=ig_web_copy_link

फेमस होने के लिए लड़की ने जो तरीका अपनाया वो देखने में तो अलग था लेकिन काफी खरतनाक भी था. थोड़ी लापरवाही भी लड़की को संकट में डाल देती है. सिर्फ यही वीडियो नहीं इससे पहले भी कई ऐसे नजारे देखने को मिले हैं जब क्रिएटर्स फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में खुद को ही संकट में डाल देते हैं. इस नजारे को देख एक यूजर्स ने लिखा है, ‘भारतीय नृत्य इतनी ऊंचाई में पहुंच चुका.. पता ही नही चला.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मैं पेड़ टूटने का वेट कर रहा था.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘पापा की परी.’ डांस से जुड़े इस वीडियो को miss_pooja_official_887 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Related Articles

Back to top button