युवती इस बात पर लाइव वीडियो कॉल कर फंदे पर झूली, तस्वीर सोशल मीडिया में वॉयरल करने की…
एक लड़की ने मलेशिया में 2 युवकों से परेशान हो कर लाइव वीडियो कॉलिंग पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनु रानी को दोनों आरोपी पिछले लंबे समय से परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत पहले बरनाला पुलिस को की गई थी।
मृतका के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनु की उम्र 21 साल थी. उन्होंने पिछले साल ही मनु को मलेशिया भेजा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक लड़का उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था जिससे तंग आकर उन्होंने कर्ज उठा कर अपनी बेटी को पिछले साल मलेशिया भेज दिया।
आरोपी उनकी बेटी को वहां भी मलेशिया में परेशान करने लगा। तंग आकर उन्होंने शिकायत बरनाला पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां को आरोपियों द्वारा परेशान करने की बात बताई थी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने आरोपियों के नाम भी बताए थे। कुलविंदर का कहना है की दोनों उसके बेटी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी देते थे।
बरनाला के एसपी गुरदीप सिंह ने कहा कि 2 आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।




