पक्षी के घोंसले में बैठकर इधर-उधर देखती नजर आई बिल्ली मौसी, मजेदार वीडियो हुआ वायरल |

Cat Viral Video: आमतौर पर वैसे तो पेड़ पर बने घोंसले (Nest) में पक्षी और उनके नन्हे चूजे रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बिल्ली (Cat) को पक्षी के घोंसले में डेरा डालकर बैठे देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बिल्ली मौसी (Cat Aunt) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिल्ली मौसी एक घोंसले में बैठकर इधर-उधर देखती नजर आ रही है. इस दौरान बिल्ली का अंदाज देखते ही बन रहा है. घोंसले में बैठी बिल्ली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो खुद को पक्षी समझ रही है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह किस प्रकार का पक्षी है? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
What kind of bird is this? pic.twitter.com/pOD0JKH5Xl
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 22, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




