CG News: शिक्षक के क्रूरता से परेशान स्टूडेंट छोड़ रहे स्कूल…

Riya Modanwal
CG News: शिक्षक के क्रूरता से परेशान स्टूडेंट छोड़ रहे स्कूल…
CG News: महासमुंद। पीएम श्री के लिए चयनित स्कूल में प्रधान पाठक पर छात्रों और पालकों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. प्रधान पाठक की प्रताड़ता से छात्र इतने भयभीत हैं की कुछ ने स्कूल आना ही छोड़ दिया, तो कुछ धीरे-धीरे स्कूल से टीसी निकलवाने लगे हैं.
read more- मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और ईसीआई के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
CG News: स्कूल से अब तक 6 छात्र अपना टीसी निकलवा चुके हैं. यह पूरा मामला सरायपाली के वार्ड नंबर 9 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला का है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद हेमंत प्रधान, पालक मनोज भोई, कांति भोई, सुकांति साहू, दीपांजलि बाघ, रत्ना यादव, गुरचरण बाघ, रीना देवी ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला के प्रधान पाठक प्रताप नारायण दास बच्चों के साथ स्कूल में मारपीट करते हैं.
CG News: स्कूल में छात्रों से काम कराया जाता है. स्कूल का एक छात्र हाल ही में गंभीर रूप से घायल भी हो चुका है. आलम यह है कि अब पालक प्रधान पाठक के प्रताड़ना की वजह से बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं और बच्चे भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं.
CG News: शिक्षक के क्रूरता से परेशान स्टूडेंट छोड़ रहे स्कूल…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.




