जरा हटके

देर रात किचन में विशालकाय अजगर को देख उड़े घरवालों के होश, बिन बुलाए मेहमान को किया गया रेस्क्यू


Ball Python Viral Pics: एक परिवार के सदस्यों के होश उस वक्त उड़ गए, जब उनके किचन (Kitchen) में देर रात एक सांप (Snake) नजर आया. आनन फानन में उन्होंने सांप रेस्क्यू करने वालों को सूचना दी, जिसके बाद सांप को रेस्क्यू किया गया. टेक्सास (Texas) में पशु देखभाल सेवा के अधिकारियों ने कहा कि एक परिवार देर रात उस समय डर गया, जब रात 2 बजे के बाद उनके किचन के फर्श पर एक विशालकाय सांप रेंग रहा था. सैन एंटोनियो एनिमल केयर सर्विसेज ने कहा कि पुलिस को देर रात एक परिवार से फोन आया, जिसके बाद पुलिस ने मदद के लिए एसीएस को बुलाया.

अधिकारियों ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि एक एसीएस अधिकारी ने सांप को किचन में डिशवॉशर के पीछे छुपा हुआ पाया, जिसके बाद रात के अंधेरे में किचन में दाखिेल हुए इस बिन बुलाए मेहमान को रेस्क्यू किया गया. इस सांप की पहचान बॉल पायथन (Ball Python) के रूप में हुई है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button