जरा हटके

जूते बचाने के लिए बुलडोजर पर चढ़े दो शख्स, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि कीचड़ में गिरे धड़ाम


Viral Video: बारिश या फिर पानी जमा होने की वजह के कई जगहों पर कीचड़ हो जाता है, जिसके चलते फिसल कर गिरने का खतरा बना रहता है. कीचड़ (Mud) में गिरने का डर तो होता ही है, साथ ही लोगों के जूते या चप्पल में कीचड़ लगने से वो गंदे भी हो जाते हैं. ऐसे में लोग कीचड़ से बचने की कोशिश करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लोग अपने जूते को कीचड़ से बचाने के लिए बुलडोजर पर चढ़कर बैठ जाते हैं, लेकिन अगले ही पल उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वो दोनों धड़ाम से कीचड़ में जा गिरते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बुलडोजर के खोदने वाले भाग पर चढ़कर कीचड़ वाले हिस्से को पार करते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो उसी कीचड़ में बुरी तरह से गिर जाते हैं, जिससे बचने के लिए वो इतनी मेहनत कर रहे थे. कीचड़ में गिरने के बाद उनके कपड़े बुरी तरह से मिट्टी से सन जाते हैं

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button