जरा हटके

Viral: पापा बेटी ने किया इस तरह मजाक, मां की हालत हुई खराब, वीडियो हो रहा खूब वायरल

घर में अगर छोटा बच्चा हो तो पैरेंट्स को उसकी बेहद फिक्र होती है. भोलेपन में बच्चा क्या कर जाए, किसी को नहीं पता. इस वजह से पैरेंट्स की नजर हर वक्त अपने बच्चों पर ही टिकी होती है. बच्चों की देखभाल के लिए मम्मी ज्यादा केयरिंग होती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बच्ची को लेकर ऐसा प्रैंक करता है कि मम्मी की सांस अटक जाती है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं.

गुब्बारे संग हवा में उड़ने लगा बच्चा

इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देख सकते हैं कि घर में एक पिता अपनी बच्ची को लेकर छुप जाता है. बच्ची को गुब्बारे से बांध देता है और एक्टिंग करने लगता है कि बच्ची गुब्बारे की वजह से हवा में उड़ने लगी. जबकि पिता अपनी बच्ची को हाथ से उठाता है. पिता ने जोर से चिल्लाया कि उसकी बच्ची गुब्बारे की वजह से हवा में उड़ रही है. यह सुनकर उसकी मम्मी डरकर भागने लगती है और अपनी बच्ची को पकड़ने की कोशिश करती है. हालांकि, पिता के इस प्रैंक वीडियो पर मम्मी गुस्सा भी करती है

https://www.instagram.com/reel/CRydldTDJqw/?utm_source=ig_web_copy_link

26 लाख से ज्यागा लोगों ने किया लाइक

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो को 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसे malluae ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘हनी, जल्दी इधर आओ हमारा बच्चा गुब्बारे की वजह से उड़ रहा है.’ नेटिजन्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो को 10 बार से ज्यादा बार मैंने देखा.

Related Articles

Back to top button