inh24क्राइमछत्तीसगढ़

न्यायधानी बिलासपुर – आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई 3 लड़के और 3 लड़कियां , होटल संचालन की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ । होटल संचालन की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने ईगल होटल में छापेमार कार्रवाई कर महिला, कॉलगर्ल, ग्राहक और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल के तीन अलग – अलग कमरे में 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई हैं।

Read also – छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने ओपन स्कूल दसवीं बोर्ड के नतीजे किए जारी..

जानकारी के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र के होटल ईगल में पुलिस ने दबिश दी, जहां कमरे में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। उनके पास से 10 मोबाइल फोन, नगद, कंडोम समेत कई सामाना जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button