जरा हटके

महिला IAS ऑफिसर का वीडियो सोशल मीडिया में मचा रहा धमाल, इस गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस – cgtop36.com


महिला IAS ऑफिसर का वीडियो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। वीडियो में आईएएस ऑफिसर बच्चों के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस करती नजर आ रहीं महिला आईएएस अधिकारी डॉक्टर दिव्या एस अय्यर हैं। अय्यर केरल के पथानामथिट्टा जिले की कलेक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, डीएम दिव्या एस अय्यर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में होने जा रहे आर्ट फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। वहां जैसे ही स्टूडेंट्स डांस करने लगे तो डॉक्टर दिव्या ने भी डांस करना शुरू कर दिया।

डॉ दिव्या स्टूडेंट्स के साथ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने ‘नगाड़ा संग ढोल..’ पर जमकर थिरकीं। महिला आईएएस अधिकारी का धांसू डांस देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। देखें नीचे वीडियो…



Related Articles

Back to top button