छत्तीसगढ़

दुर्ग – शादी के बाद अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक ने इस बात पर कर ली खुदकुशी – cgtop36.com


दुर्ग जिले के भिलाई में दो महीने पहले हुई शादी के बाद अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक अपनी पत्नी को तुरंत वापस चलने कह रहा था, लेकिन ससुराल वाले उसे नवरात्र तक रुक जाने कह रहे थे। इसी विवाद के बाद उसने नाराज होकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि डोगरगढ़ निवासी उत्तम कुमार शाह (25वर्ष) की शादी फरवरी 2022 में कुम्हारी की रहने वाली युवती से हुई थी। 31 मार्च को उत्तम अपनी पत्नी को लेने ससुराल कुम्हारी आया हुआ था। ससुराल वालों ने कहा कि वह अपनी बेटी को नवरात्रि के बाद भेजेंगे। इससे उत्तम ने नाराजगी जताई और उसे अभी अपने साथ ले जाने की बात कहा। जब पत्नी के घरवाले नहीं माने तो उत्तम गुमसुम हो गया था।

इसके बाद मंगलवार शाम 6 बजे टहलने के लिए निकला था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर से घूमकर पत्नी के घर पहुंचा तो चक्कर खाकर गिर गया। इससे सभी घबरा गए। उत्तम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



Related Articles

Back to top button