शिकार करने के लिए पानी में उतरा बाघ, हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलने लगी बत्तख (Watch Viral Video)

Tiger Vs Duck Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाघ (Tiger) जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों (Animals) में से एक है, जो अपनी ताकत और स्फूर्ति से किसी भी जानवर का पल भर में शिकार करने की क्षमता रखता है. बाघ को भले ही अपनी ताकत का गुमान हो, लेकिन बत्तख (Duck) के सामने उसकी एक न चल सकी और वो अपने शिकार के सामने ही एकदम लाचार हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ शिकार करने के इरादे से पानी में उतरता है और वो बत्तख को दबोचने के लिए धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ता है, लेकिन जैसे ही टाइगर उसके पास पहुंचता है, बत्तख पानी में घुस जाती है और दूसरी तरफ निकलती है. बाघ बार-बार बत्तख का शिकार करने की कोशिश करता है और बत्तख हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलती रहती है. इस वीडियो को @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
Too slow pic.twitter.com/CqU0efCvDk
— Insane Reality Leaks (@InsaneRealitys) August 20, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




