Video – कभी देखा या खाया है आपने पेट्रोल डीजल का पराठा, सर चकरघिन्नी हो जाएगा वीडियो देखकर

देश के बाहर तो कई अजीबोगरीब चीजें लोग खाते है. लेकिन हमारे देश में भी ऐसी चीजों को बेचा जा रहा है और लोग इसे खा भी रहें हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया है. यह वीडियो पंजाब के चंडीगढ़ का बताया जा रहा है. जहां एक ढाबे में एक कुक पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल से पराठा बना रहा है.
व्यक्ति ने पराठे में जमकर डीजल मिलाया और उसे डीजल में ही पकाया. वीडियो में वो यह भी कह रहा है की ,’ लोग इसे खाते है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. लोगों ने डीजल से पराठा बनानेवाले इस व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई, तो नेटिज़न्स ने इसे’ ट्रू रेसिपी फॉर कैंसर ‘ भी बताया . यह एक तरह से लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने जैसा है.
True recipe for cancer (petrol diesel wala paratha)
Where r we heading? 🤦 pic.twitter.com/IIqbNarAkv
— NebulaWorld (@nebula_world) May 12, 2024




