बिजनेस

आम आदमी को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल – डीजल हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर का भाव

 पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों में कमी की है। साोमवार को पेट्रोल के दाम में 13 -14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 14-16 पैसे तक घट गए हैं। इससे एक दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। दिल्ली में आज पेट्रोल घट कर 81.72 रुपये और डीजल 72.78 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।  इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 14 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, जयपुर,लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे.

read also,,,कोविड 19 लक्षण के उपचार – खांसी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

शहर   डीजल (रुपये/लीटर)    पेट्रोल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 72.78     81.72

मुंबई   79.29     88.38

चेन्नई 78.12     84.77

कोलकाता     76.28     83.23

जयपुर 81.77     88.91

रांची   76.97     81.24

बेंगलरु 77.06     84.38

पटना  78.05     84.2

चंडीगढ़ 72.44     78.62

लखनऊ 72.99     81.98

नोएडा  73.09     82.08

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button