जरा हटके

टीचर ने डांटा बच्चे को, बच्चे ने दिया इतना फनी जवाब कि हंसते हंसते पेट पकड़ लोगे आप, देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों से लेकर बड़ों तक के डांस वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे हंसी वाले वीडियो वायरल होते हुए देखे जाते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है और फिर बंद ही नहीं होती है। इसी बीच एक छोटे से बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक टीचर उस छोटे से बच्चे को होमवर्क पूरा न करने पर डांट लगाती है। इसके बाद बच्चे से पूछता है कि होमवर्क क्यों नहीं किया, बस ड्रामा कर रहे हो और घर पर क्या करते हो? जिस पर छोटा सा बच्चा कुछ ऐसा जवाब दे देता है, जिसे सुन हर कोई हंसी के ठहाके लगा रहा है। इतना ही नहीं यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।

टीचर के सवाल करने पर छोटे से बच्चे ने रोते हुए कहा कि “मम्मी लिखा-लिखा कर पागल कर देती है, क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है।” इस पर टीचर ने बच्चों को कहा कि “तुम्हें मालूम नहीं है कि मैंने तुम्हें क्या काम दिया था। अब जल्दी-जल्दी लिखो और कॉपी मेरे पास में लेकर आओ।” बच्चा जवाब में कहता है कि “तेरे पास क्यों लेकर आऊं।”

जिस पर टीचर बच्चों को कहती है कि मुझे ‘तू’ बोल रहा है? जल्दी-जल्दी लिख ले वरना थप्पड़ मारूंगी। इस पर बच्चों का जवाब सुन हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। दरअसल बच्चा रोते-रोते कहता है कि मेरी मम्मी ने किसी से भी डरना नहीं सिखाया है। जिस पर टीचर रहती है कि तो फिर रो क्यों रहे हो? मम्मी ने काम करना नहीं सिखाया है?

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button