स्वैग से कीजिए इनका स्वागत, शादी से पहले हुई दुल्हन की ये तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली: आज-कल शादी के वीडियो और फोटो को यूनीक बनाने के चक्कर में कई बार दूल्हा-दुल्हन अजीबोगरीब हरकतें कर बैठते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया दुलहन गजब चर्चा बटोर रही है (Viral News). कोरोना काल (Coronavirus) में दुल्हन का ऐसा स्वैग (Bride Swag) उसे जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा सकता है.
SUV के बोनट पर बैठी दुल्हन
यूट्यूब (YouTube) पर एक दुल्हन का वीडियो (Bride Video) शेयर किया गया है. यह दुल्हन शादी के जोड़े में SUV कार के बोनट पर बैठकर अपना फोटोशूट (Bride Wedding Photoshoot) करवा रही है. यह वीडियो (Viral Video) पुणे-सासवाद रोड पर फिल्माया गया है. इसमें दुल्हन कार के बोनट (SUV Car) पर बैठी हुई है, उसके करीबी रिश्तेदार कार के अंदर बैठे हुए हैं और फोटोग्राफर बाइक पर चलते हुए फोटोशूट कर रहा है.
इस बात पर दर्ज हुआ केस
दुल्हन के स्वैग का वीडियो जबरदस्त वायरल (Bride Viral Video) हो रहा है. लेकिन 23 साल की यह दुल्हन अपनी इस हरकत के कारण बुरी तरह फंस चुकी है. दुल्हन और उसके रिश्तेदारों पर कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) तोड़ने का केस दर्ज किया गया है. दरअसल, दुल्हन पब्लिक प्लेस पर है और उसने मास्क (Maskless Bride) नहीं लगाया हुआ है. वहीं, दुल्हन के कई रिश्तेदार भी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं.
एक गलती पर भुगतनी पड़ेगी सजा
शादी का हंसी-खुशी का माहौल एक पल में ही बदल गया है. दुल्हन की इस गलती के कारण उन लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है.
देखिए यह वीडियो




