बिना बताए घूमने निकले बच्चे की मां बिल्ली ने की तबीयत से पिटाई, फिर मुंह में दबाकर ले गई घर |

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े मनमोहक वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद कई बार चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर, बिल्लियों से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिल्ली (Cat) और उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली का बच्चा (Kitten) अपनी मां को बताए बगैर घूमने के लिए निकल जाता है, जिसे ढूंढते-ढूंढते बिल्ली परेशान हो जाती है और जब उसका बच्चा उसे मिलता है तो वो गुस्से में आकर तबीयत से बच्चे की पिटाई करती है, फिर उसे मुंह में दबाकर अपने साथ ले जाती है.
इस वीडियो को @catshouldnt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मां ने बच्चे को समझा ही दिया.
fed up cat finally finds kitten pic.twitter.com/YY7x6PiJVo
— place where cat shouldn’t be (@catshouldnt) September 28, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




