राशिफल - अध्यात्म

27 February 2020 – धनु, मकर और इस राशि स्वामी का दिन है आज खास, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ: दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन: उच्चाधिकारियों की मदद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क: धन की प्राप्ति कर कोष की स्थिति को मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह: राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या: राशि का स्वामी बुध आज षष्ठम शत्रु में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला: आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर: व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ: शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

मीन: सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button