भाई के सर पर तानी बंदूक और नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के चार युवकों ने गैंग रेप किया है। आरोपियों ने लड़की के छोटे भाई को गन पॉइंट पर लेकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया‚ साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। सभी आरोपी फरार है।
यह भी पढ़ें
पूरी घटना फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है‚ जहां 15 वर्षीय युवती अपने 12 वर्षीय भाई के साथ घर पर अकेली थी। किशोरी के माता-पिता किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के चार युवक घर पहुंचे और छोटे भाई को गन पॉइंट पर लेते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अपने मोबाइल से दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
Read Also –फेसबुक के जरिये दोस्ती कर महिला से बढ़ाई जान पहचान और महिला से मिलने घर आया और फ़िर हुआ कुछ ऐसा….
बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता जब घर लौटे तो दोनों बच्चों ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी‚ जिसके बाद परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।




