
रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 जीत लिया है. रुबीना दिलैक ने शानदार खेल खेलते हुए राहुल वैद्य को शिकस्त दे दी है। दरअसल फाइनल हफ्ते में 5 कंटेस्टेंटस घर में बचे थे. जिसमें राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बचे हुए थे. ऐसे में शो की शुरुआत में कौन ट्रॉफी जीतेगा उसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शो की शुरुआत में हमेशा की तरह सलमान खान दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई दिए. जबकि वहीं गेस्ट बनकर धर्मेंद्र और रितेश देशमुख पहुंचे।
रितेश ने घर में आकर सभी कंटेस्टेंटस के सामने मौका दिया कि वो 14 लाख की प्राइज मनी लेकर शो छोड़ सकता है. जिसके लिए राखी सावंत और निक्की तंबोली ने बजर दबाया. हालांकि राखी ने पहले बजर दबाया था. जिसके चलते उन्हें ये मौका मिला।
जिसके बाद अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक के बीच मुकाबला देखा गया. कम वोट मिलने के चलते इस बार अली गोनी घर से बेघर हो गए. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जिसके बाद निक्की तंबोली को राहुल और रुबीना से कम वोट मिले. ऐसे में वो भी घर से बेघर हो गई. जिसके बाद आखिरी में मुकाबला राहुल और रुबीना के बीच रेस देखी गई. जिसके आखिरी में रुबीना दिलैक ने बाजी मारी और वो राहुल से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रही. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक की खुशी देखते ही बन रही है।



