छत्तीसगढ़
CGNews – स्कॉर्पियों चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

जांजगीर – अकलतरा-जांजगीर के रास्ते एनएच 49 पर स्कॉर्पियों चालक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को ठोकर मार दी। स्कॉर्पियों की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति रोड किनारे जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित को होकर रोड किनारे खेत में जा फसा।
Read Also – सीएम भूपेश का दिवाली पर बड़ा तोहफा, राज्य में माताओं बहनों को दिए जाएंगे 15000 रुपए प्रतिवर्ष
मिली जानकारी अनुसार अकलतरा की ओर से जांजगीर जा रही स्कॉर्पियो सीजी 11 बीजी 8083 के चालक ने हाइवे में तिलई के पास सामने से बाइक में आ रहे अमोदा निवासी राकेश सूर्यवंशी की बाइक को ठोकर मार दी। कार की ठोकर से राकेश सूर्यवंशी उछलकर रोड पर जा गिरा और शरीर पर गंभीर चोट आई थी।




