जरा हटके

Social media: फल वाले की ऐसी घिनौनी हरकत, वीडियो देखकर फल खरीदने के लिए सौ बार सोचेंगे आप…

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं. बीते दिनों एक फालूदा वाले को अपना स्पर्म लोगों के फालूदा में मिलाते हुए देखा गया था. इसके अलावा कई बार आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें पानीपुरी वाला पेशाब मिलाता नजर आया. कभी कोई बेकरी वाला ब्रेड पर थूकता नजर आ जाता है. हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसमें एक फलवाले को अपने तराजू के कटोरे में पेशाब करते देखा गया. लेकिन जब उसने ये देखा कि कोई उसे रिकॉर्ड कर रहा है तो पेशाब फेंक कर वो मासूम बनने की एक्टिंग करने लगा.

वीडियो को सड़क के किनारे रिकॉर्ड किया गया. रोड के किनारे खड़े एक शख्स ने देखा कि एक फल वाला ठेले पर पपीते बेच रहा है. उसने ठेला किनारे लगाया और तराजू का कटोरा लेकर सड़क के नाले की तरफ चला गया. फलवाला आराम से उसी कटोरे में पेशाब करने लगा. लेकिन तभी उसकी नजर कैमरे पर पड़ गई. इसके बाद उसने पेशाब को वहीं फेंक दिया.

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C5SbTZKIfyw/?utm_source=ig_web_copy_link

कैमरा देखते ही फलवाला मासूम बन गया. उसने कटरो लेकर उसे वहां लगे नल के पानी से साफ़ किया. इसके बाद उसी कटोरे को, जिसमें उसने पेशाब किया था, तराजू पर रख दिया. इस कटोरे में ही फल तौल कर वो अपने ग्राहकों को देने के लिए बढ़ गया. फलवाला कटोरे में पेशाब क्यों जमा कर रहा था ये तो नहीं पता चल पाया लेकिन इस तरह की घिनौनी हरकत लोगों के हेल्थ पर बुरा असर डालती है. इसके बाद भी लोग ऐसी शर्मनाक हरकत करते नजर आ जाते हैं.

Related Articles

Back to top button