जरा हटके

Social media: पानी के कुंड में गिरा बिल्ली का बच्चा, मदद के लिए पहुंचा बंदर, किया कुछ ऐसा कि हैरान हो गए लोग…

इंसानियत सिर्फ इंसानों के अंदर ही नहीं होती, बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलती है। बस हम और आप इसे देख नहीं पाते क्योंकि जानवरों के साथ हमारा वास्ता हर वक्त नहीं पड़ता।

लेकिन कई बार इंसानों की नजर भी इसी तरह के नजारों पर पड़ जाती है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसे देखकर यकीनन आप मान जाएंगे कि जानवर भी इंसानियत को अपने अंदर समाए हुए हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक बिल्ली पानी के लिए गांवों में बने छोटे से कुंड में गिर गई। इसके बाद एक बंदर ने उसको बाहर निकालने की कोशिश की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली का बच्चा पानी के लिए बने एक छोटे से कुंड में गिर गया। गांवों में जानवरों के पानी पीने के लिए इस तरह के छोटे कुंड बनाए जाते हैं। बिल्ली का बच्चा उसी में गिर गया। हालांकि उसमें पानी नहीं बिल्क कीचड़ था। वह बिल्ली का बच्चा उस गड्ढे या कुंड से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा था।

देखें वीडियो…

तभी एक बंदर की नजर उस बिल्ली के बच्चे पर पड़ जाती है और वह बिल्ली के बच्चे की मदद के लिए पहुंच जाता है। बंदर उस गड्ढे या कुंड के अंदर कूद जाता है और बिल्ली के बच्चे को गोद में उठाकर बाहर निकालने की कोशिश करने लगता है। लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल पाता। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर अपने दोनों हाथों से बिल्ली के बच्चे को पकड़ता है लेकिन उसे लेकर बाहर नहीं निकल पाता। काफी देर इधर-उधर उछल कूद करने बाद बंदर कुंड के ऊपर आकर बैठ जाता है और किसी के आने का इंतजार करने लगता है।

तभी बंदर को एक लड़की आती दिखाई देती है और उसके बाद वह लड़की के सामने पुलिया के आसपास घूमने लगता है। जिससे कि लड़की उसकी बात को समझ जाए। लड़की को लगता है कि वह बंदर उसे कुछ बताना चाह रहा है। लड़की जब कुंड के अंदर छांककर देखती है और उसके बाद बिल्ली के बच्चे को बाहर निकाल लेती है। इसके बाद बंदर उस बिल्ली के बच्चे को दुलार करने लगता है।

Related Articles

Back to top button