गर्लफ्रेंड की कंकाल के साथ 30 साल से रह रहा था शख्स, हैरानी की बात यह की 800 साल पुरानी है कंकाल

पेरू पुलिस ने मंगलवार को 26 साल के जूलियो सीजर बरमेजो को हिरासत में लिया। जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। ममी उसी बैग में थी, जिसका प्रयोग जूलियो लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने के लिए करता था।
पुलिस की पूछताछ में उसने हैरान करने वाली बातें कहीं। दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम ‘जुनीता’ रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। वह मेरी अध्यात्मिक प्रेमिका है। वह इसे अपने दोस्तों को दिखाने ले जा रहा था।
सरकार का क्या कहना है?
पेरू के संस्कृति मंत्रालय का इस मसले पर बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक ‘मम्मीफाइड वयस्क पुरुष’ था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील से अधिक) दक्षिण-पूर्व में ये जगह है।
एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, ‘रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से इस ममीकृत अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
कंकाल के साथ 30 साल से रह रहा था, उसे गर्लफ्रेंड बता रहा था
पुलिस ने एक शख़्स के पास से 600-800 साल पुरानी ममी बरामद की है. ये शख़्स इस ममी को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा था… pic.twitter.com/bUrAuXc3lL
— BBC News Hindi (@BBCHindi) April 11, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




