Social media: ट्रैफिक में भी ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती दिखी लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो..

बड़े-बड़े शहरों में काम करने वाले कॉरपोरेट घराने के एंप्लॉय अपनी नौकरी को लेकर कितने प्रेशर में रहते हैं। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल सकती है।
इंटरनेट के जमाने में कॉरपोरेट एंप्लॉय को जहां ऑफिस से तो काम करना ही पड़ता है, वहीं कई बार वर्क लोड होने की वजह से ‘वर्क फ्रॉम होम’ भी करना पड़ता है। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो हैरान करने वाला है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जा रही है। इस दौरान रास्ते में उसे भीषण ट्रैफिक मिलता है, तो वह सड़क के किनारे स्कूटी लगाकर खड़ी हो जाती है। इस दौरान ऑफिस से उसे ऑनलाइन मीटिंग जॉइन करने के लिए फोन आता है तो वह रास्ते में ही फोन पर ऑनलाइन मीटिंग जॉइन कर लेती है। लड़की का बीच ट्रैफिक में ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं।
देखें वीडियो–
वीडियो में देख सकते हैं कि महिला अपनी स्कूटी पर बैठी है और उसके हाथ में मोबाइल है। वह मीटिंग अटेंड कर रही होती है तभी कोई शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। वीडियो बनाने वाला शख्स इसके बाद ट्रैफिक की तरफ अपने फोन का कैमरा करता है। इसमें नजर आता है कि सड़क पर लंबा ट्रैफिक लगा हुआ है। वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sun46982817Shan नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो बंगलुरू का बताया जा रहा है।




