inh24देश विदेश

India Corona Update – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54,736 नए केस, कोरोना से 853 लोगों की मौत, संक्रमितों का कुल आंकड़ा हुआ इतना

नई दिल्ली – भारत में कोरोना का प्रकोप थमता नज़र नहीं आ रहा है. देश में 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 54 हज़ार 736 नए मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 853 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख 45 हजार 629 लोग ठीक भी हुए हैं.आज अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं.

READ ALSO,,यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोरोना काल में इन गाड़ियों के समय मे हुआ परिवर्तन

भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,763,983), ब्राजील (2,708,876) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

READ ASLO,,शर्मनाक – दिव्यांग बच्चे का तीन युवकों ने काटा प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 47.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 58 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1102 लोगों की मौत हुई है. वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के 24 घंटे में 42 हजार नए मामले और आए हैं.

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – धारदार हथियार से बीजेपी नेता की हत्या, पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली लाश

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 5 लाख 67 हजार 730 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button