जरा हटके

पक्षी का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल, हंस रही हूबहू इंसान की तरह – cgtop36.com


सोशल मीडिया पर आए दिन पशु-पक्षियों के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक पक्षी का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. दरअसल, इस वीडियो में एक चिड़िया हूबहू इंसानों की तरह हंसते हुए दिखाई दे रही है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

इंटरनेट पर एक पक्षी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी हंसी इंसानों से काफी मेल खाली है. आपने पशु-पक्षियों को इंसानों की नकल करते तो देखा होगा, लेकिन इंसानों की तरह हंसने वाली चिड़िया शायद ही पहले कभी आपने देखी हो.

इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसमें ऐसे भी पक्षी देखे गए हैं, जो रास्तों पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाज और उनके हॉर्न की आवाज को कॉपी कर लेते हैं. इसी तरह तोतों को कुछ भी रटवा कर बुलवाया जा सकता है. ऐसे ना जानें कितने पक्षी हैं, जिनकी इन खुबियों को बारे में बहुत कर लोग ही जानते हैं.

वायरल हो रही इस चिड़िया की हंसी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं. यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह चिड़िया बिल्कुल इंसानों की हंसी की नकल कर रही है.’ अन्य एक यूजर ने लिखा, ‘अगर रात में कोई इस चिड़िया की हंसी सुन ले तो वह डर जाए.’ यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के इलाके में पाई जाने वाली कूकाबूरा बर्ड बताया जा रहा है.



Related Articles

Back to top button