जरा हटकेदिल्ली

प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला सलमान गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फोन कॉल करने वाले आरोपी का नाम सलमान है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि धमकी देने वाले युवक सलमान को दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। बीती रात के सलमान ने पुलिस को ही कॉल करके पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी से दिल्ली पुलिस के अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

पीसीआर को कॉल करके दी थी धमकी पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया है कि वो जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पीसीआर को कॉल करके पीएम मोदी को मारने की बात कही थी, हालांकि वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।नशा करता है आरोपी सलमानपुलिस के मुताबिक पीसीआर पर कॉल करके सलमान ने कहा था कि मुझे पीएम मोदी को मारना है।

इसके बाद टेक्निकल सर्विलेंस के आधार पर आरोपी सलमान को खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और पड़ताल में इस बात की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है कि आरोपी युवक सलमान नशे का आदी है।

Related Articles

Back to top button