जरा हटके

इस शख्स के सीने में धड़क रहा था सुवर का दिल, जानें हाल – cgtop36.com


दुनिया में पहली बार डॉक्टरों ने एक मरीज़ को सुअर का दिल ट्रांसप्लांट (Pig Heart Transplant to Human) करके उनकी जान बचाई थी. मेडिकल साइंस (Medical Science Miracle) के इस चमत्कारी ऑपरेशन की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. हालांकि अब इस घटना को 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन जिस मरीज़ को ये दिल लगाया गया था, उससे जुड़ी एक शॉकिंग खबर (Man with Pig’s Heart Died) सामने आई है.

अमेरिका (United States News) के मैरीलैंड हॉस्पिटल (Maryland hospital) के भर्ती शख्स को जब सुअर का दिल प्रत्यारोपित (Heart Transplant ) किया गया था, तो वो ठीक तरीके से सर्वाइव कर रहे थे. हालांकि इस घटना को 2 महीने बीतने के बाद एक बार फिर मरीज़ को दिक्कत शुरू हो गई और अब उनकी मौत हो गई.

Read Also – UP Election Result 2022 Live Update – रुझानों में बीजेपी उत्तर प्रदेश की 165 सीटों पर आगे

ऑपरेशन के ज़रिये ट्रांसप्लांट हुआ था दिल
57 साल के डेविड बेनेट (David Bennett ) को दिल से संबंधित दिक्कतें थीं और उनके हार्ट ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था. उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने 2 महीने पहले उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया था और उन्हें सुअल का दिल लगाया था. डेविड दुनिया के पहले मरीज़ थे, जिनके सीने में सुअर का दिल धड़कने लगा था. ऑपरेशन सफल रहा था और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. पिछले कुछ दिन से उनकी हालत बिगड़ रही थी और बुधवार को आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया.

Read Also – बला सी खूबसूरत नवजोत ने आईपीएस बनने छोड़ दी डॉक्टरी, जानें उनके बारे में खास बातें

2 महीने तक सुअर के दिल के साथ रहे ज़िंदा
डॉक्टरों ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि डेविड की मौत किन कारणों से हुई. हालांकि वे मॉडिफाइल जीन वाले सुअर के दिल के साथ सबसे ज्यादा दिनों तक ज़िंदा रहने वाले मरीज़ बन चुके हैं. इस तरह के ट्रांसप्लांट ऑपरेशन या xenotransplantation अक्सर कामयाब नहीं रहते हैं क्योंकि इंसानी शरीर पशुओं के अंगों को स्वीकार नहीं कर पाते. इससे पहले कैलिफोर्निया में एक बच्ची को ज़िंदा रखने के लिए डॉक्टरों ने बबून का दिल लगाया था. ये बच्ची 21 दिनों तक ज़िंदा रह पाई थी.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले Cgtop36  पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Cgtop36 हिंदी पर



Related Articles

Back to top button