कांच के गिलास में हाथ से पानी पीता दिखा किंग कोबरा, वीडियो हुवा Viral – cgtop36.com

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा (black cobra snake) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें किंग कोबरा कांच के ग्लास से पानी पीते हुए दिखाई दे रहा है, ग्लास को एक शख्स ने अपने हाथों में पकड़ रखा है. कोबरा, सांप की सबसे जहरीली प्रजातियों में से एक है और खासतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं. किंग कोबरा (king cobra)- कोबरा प्रजाति में सबसे लंबा सांप होता है और आमतौर पर भारत में पाया जाता है.
IFS अधिकारी सुशांत नंदा (IFS officer Susanta Nanda) के ट्विटर पोस्ट जिसमें एक बंदर और कुछ बत्तखों को तरबूज बांटते हुए दिखाया गया था, उसके जवाब में एक शख्स ने जहरीले सांप (venomous snake) का वीडियो पोस्ट किया था. सुशांत नंदा ने ट्वीट में लिखा, “शेयर करने के लिए प्यार.”
ncsukumar नाम के एक यूजर ने एक कोबरा को पानी पीते हुए वीडियो के साथ जवाब दिया. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “बंदर और बत्तख तरबूज खा रहे हैं और यहाँ आप किंग कोबरा को सच में हाथ में रखे गिलास से पानी पीते हुए देख रहे हैं. उन्हें भी वहां हाइड्रेट रहना पड़ता है. लेकिन वे पानी पीने के लिए मुंह नहीं खोलते हैं, एक छोटा नथुना है जिसके माध्यम से वे पानी चूसते हैं.”
यूजर ने पिछले साल अगस्त में सुसांत नंदा को जवाब दिया था. लेकिन यह फिर से वायरल हो रहा है क्योंकि यह गर्मी का मौसम है और बहुत कम लोग वास्तव में प्यासे कोबरा सांप को देख पाते होंगे. हालांकि हर जानवर के लिए अत्यधिक गर्मी के दौरान खुद को ठंडा रखने के लिए पानी पीना स्वाभाविक है, लेकिन इस विशेष वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘अविश्वसनीय, पीछे की पूंछ को देखकर काफी बड़ा लग रहा है.





