Big Breaking – वैष्णो देवी जा रही बस में धमाका, हादसे में 4 लोगों की मौत और 22 घायल – cgtop36.com

यह कोई धमाका नहीं था, बल्कि ओवरहीटिंग (मौसम के कारण) के कारण बस के टैंक में विस्फोट हुआ। 3-4 लोगों की मृत्यु हुई हैं. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा से जम्मू जा रही एक बस में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विशेष उपचार के लिए उन्हें रेफर किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक कटरा से जम्मू जा रही बस में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमाल में आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान मौके पर मौजूद हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग पहले इंजन में लगी थी, जो तेजी से बस में फैल गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में सवार लोग उतरते तब तक दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दरअसल, कटरा वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) जाने वाले तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल की ओर इशारा नहीं किया गया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जम्मू और कश्मीर के रियासी के उपायुक्त बबीला रकवाल ने कहा कि अपडेट रिपोर्ट के अनुसार आग लगने का कारण विस्फोट नहीं था। बहुत अधिक गर्म होने के चलते बस के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।
यह कोई धमाका नहीं था, बल्कि ओवरहीटिंग (मौसम के कारण) के कारण बस के टैंक में विस्फोट हुआ। 3-4 लोगों की मृत्यु हुई हैं लगभग 22 लोग घायल हुए हैं: बबीला रकवाल, DC रियासी, जम्मू और कश्मीर pic.twitter.com/HJLfgclJkM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




