एक देश एक राशन कार्ड’ योजना 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हो रही है लागू, जानिए क्या है खास
एक देश एक राशन कार्ड’ योजना 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो रही है। संबंधित राज्यों के राशन कार्ड धारक अन्य प्रदेश के सरकारी राशन केंद्र से सस्ती दरों पर राशन खरीद सकेंगे। कल महीने के पहले दिन से देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं. उन्हीं में से एक है एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड।
बता दें कि इसका सीधा मतलब ये है कि आज से देश के किसी भी एक राज्य के राशन कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरे राज्य में राशन लिया जा सकेगा।सरकार काफी समय से इस स्कीम को लागू करने पर काम कर रही थी गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस स्कीम को जारी किया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एक देश एक राशन योजना 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो रही संबंधित राज्यों के राशन कार्ड धारक अन्य प्रदेश के सरकारी राशन केंद्र से सस्ती दरों पर राशन खरीद सकेंगे।
ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल-आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली, ओडिशा, मिजोरम, नागालैंड शामिल हैं।



