देश में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में अभी तक 1,98,370 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 मई को को 7722 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि 201 लोगों की महामारी से मौत हुई है।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में रोजाना चार से पांच हजार के बीच मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 1 मई को रिकॉर्ड 2358 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है वहीं तमिलनाडु में 1162 और दिल्ली में 990 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
इसी तरहगुजरात में 423, उत्तर प्रदेश में 286, पश्चिमी बंगाल में 271, राजस्थान में 269, हरियाणा में 265 और मध्यप्रदेश में 194 मामले आए हैं। अब भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है। इनमें से 96997 मरीज सक्रिय हैं, जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 95754 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
गौरतलब है कि देश में अभी तक 5608 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 201 लोगों ने दम तोड़ा है। दुनिया भर में तकरीबन 63.65 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कल कोरोनावायरस का विस्फोट हुआ। स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज कुल 39 कोरोनावायरस पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 419 हो गई है।





