फोटोग्राफर ने घायल चीते की बचाई जान, ठीक होने के बाद जानवर बना शख्स का जिगरी दोस्त (Watch Viral Video)

Cheetah Viral Video: जंगल में रहने वाले बाघ, शेर, तेंदुआ और चीता जैसे जानवरों को खूंखार शिकारी माना जाता है, इसलिए इनसे सिर्फ दूसरे जानवर ही नहीं, बल्कि इंसान भी दूर रहने में अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कई बार ऐसे नजारे भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ऐसे कई वीडियो देखे जा चुके हैं जिनमें खूंखार शिकारी जानवरों और इंसानों के बीच दोस्ती देखने को मिली है. इसी कड़ी में एक चीते (Cheetah) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर (Photographer) घायल चीता की जान बचाता है और इलाज से ठीक होने के बाद चीता उसका अच्छा दोस्त बन जाता है.
जान बचने के बाद चीता उस फोटोग्राफर के पास बेखौफ होकर जाता है और उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है. इस वीडियो को @1hakankapucu नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह फोटोग्राफर एक घायल चीते के इलाज में मदद करता है, जब चीता उसे देखता है तो थपथपाने के लिए उसके करीब आ जाता है. जानवर दयालुता को याद रखते हैं और कृतज्ञता दिखाते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
This photographer helps with the treatment of an injured cheetah. When the cheetah sees him, it comes closer to him for a pat. Animals remember kindness & show gratitude. 🙏 pic.twitter.com/zGtDezVwmB
— Hakan Kapucu (@1hakankapucu) August 22, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



