उत्तर प्रदेश

हाथरस गैंगरेप – CM योगी ने की पीड़िता के पिता से की वीडियो कॉल में बात, मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के पिता से बात की है. दरिंदगी का शिकार हुई हाथरस की पीड़िता के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की है. इस दौरान लड़की के पिता ने मुख्‍यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही मामले की तेजी से जांच और सुनवाई कराने की भी मांग की. जिस पर मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें भरोसा दिलाया है कि वह दोषियों को नहीं बख्‍शेंगे और सख्‍त सजा दिलवाएंगे. इसके अलावा उन्‍होंने परिवार को यह भी भरोसा दिलाया है कि प्रशासन उनको हर संभव मदद करेगा.

read also,,,75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री सहित सभी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. यूपी सरकार परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी भी देगी. इसके अलावा परिवार को हाथरस शहर में एक घर आवंटित किया जाएगा.

मामले की जांच को लेकर उठाए ये कदम

परिवार को जल्‍द से जल्‍द न्‍याय दिलाने के लिए सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी. इसके अलावा SIT भी सारे एंगल से मामले की जांच करेगी.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

इस बीच ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिका दायर कर मामले की जांच CBI से कराने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर हाथरस से केस को दिल्ली ट्रांसफर करने को कहा है और मामले की स्पीडी ट्रायल की मांग की गई है.

Related Articles

Back to top button