75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री सहित सभी ने दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 75वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री व कई मुख्यमंत्रियों, नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी अमानत है. वह कमजोरों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु हैं.
read also,,,अखरोट सेहत के लिए है गुणकारी, जानिये इसके शानदार फायदे
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है. वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.




