पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर योगीराज में शिकंजा, पत्नी सहित परिवारजनों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गुरुवार देर रात गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज हो गया है। पुलिस याकूब की अवैध संपत्ति चिह्नित करने में जुटी है। इसे जब्त किया जाएगा।
पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गुरुवार को डीएम की संस्तुति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में याकूब के फैक्टरी मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब व फैजान भी आरोपी हैं।
पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन समेत कई विभागों के छापे के बाद से ही शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को डीएम की अनुमति के बाद याकूब, उनकी पत्नी संजीदा और दोनों बेटों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ तो जब्तीकरण के लिए संपत्ति तलाशनी शुरू कर दी गई। पुलिस का दावा है कि याकूब के दो मकान, एक मीट फैक्टरी चिह्नित कर ली गई है। दो लग्जरी कारों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है। याकूब ने लोकसभा चुनाव में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। पुलिस ने इसका पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा है।
पूरे प्रकरण में चार्जशीट दाख़िल की गई थी जिसमें फैक्ट्री में छापेमारी की गई है। याकूब कुरैशी पर 25,000 का इनाम भी है जल्द उसकी गिरफ़्तारी की जाएगी: रोहित सिंह सजवान, SSP मेरठ (11.11) pic.twitter.com/t71XaWXmio
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





