देश विदेश

कोरोनोवायरस ने दुनियाभर के कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है, एयर इंडिया कर्मचारियों की कटेगी सैलरी

कोरोनोवायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर के कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है. एयरलाइन इंडिगो ने आज घोषणा की कि वह सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगा. इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता की सैलरी में खुद 25 फीसदी कटौती की जाएगी. उन्होंने कहा कि सीनियर वाईस प्रेजिडेंट से ऊपर की 20 फीसदी सैलरी में कटौती की जाएगी जबकि वाईस प्रेजिडेंट और कॉकपिट क्रू दल की सैलरी में 15 फीसदी की कटौती की जाएगी.

एयर इंडिया भी काटेगा सैलरी

सूत्रों के मुताबिक सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने बढ़ते वित्तीय संकट के बीच कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की कटौती कर सकती है. कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर एयर इंडिया ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय परिचालन को बंद कर दिया है. घाटे में चल रही एयरलाइन एयर इंडिया पहले से ही घाटे में चल रही है. कंपनी दो साल से खरीदार खोजने में विफल होने के बाद निजीकरण के दूसरे प्रयास की प्रक्रिया में है.

सरकार ने कोरोनोवायरस प्रकोप के बाद हवाई यात्रा को करीब-करीब रोक दिया है. रॉयटर्स के अनुसार वित्त मंत्रालय एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसमें एविएशन फ्यूल टैक्स में छूट दी जा सकती है. कोरोनावायरस ने दुनियाभर में 200,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और लगभग 8,500 मौतें हुई हैं.

कोरोना वायरस से राजस्व में भारी गिरावट होने के कारण एयरलाइन उद्योग का अस्तित्व दांव पर लगा हुआ है, इसलिए एयरलाइन कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कंपनियां भी वेतन में कटौती कर रही हैं. डेल्टा एयर लाइन्स ने वेतन में 50 फीसदी तक की कटौती की है. भारत सरकार ने कहा कि विमानन क्षेत्र के लिए भारत 1.6 बिलियन डॉलर के बचाव पैकेज की योजना बना रहा है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से भारतीय रेलवे भी प्रभावित हुई है. भारतीय रेलवे जहां रोज लाखों लोग सफर करते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोनवायरस के कारण मार्च में 60 प्रतिशत से अधिक ट्रेन टिकट रद्द किये गए हैं. रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीमतें भी बढ़ा दी है. अब ये 10 के बजाय 50 रूपये में बेची जा रही हैं ताकि प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ कम हो. भारत में अब तक 171 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या अभी तीन है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button