मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट ने फैंस को किया हैरान… |


बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी तो खूब मशहूर हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कपल की ब्रेकअप की खबरे भी काफी चर्चा में है। हालांकि, कपल ने इन खबरों को फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब भी दिया था।

दोनों लंच और डिनर पर एक-दूसरे के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों के साथ आने के बाद इस तरह की अफवाह बंद हुई, लेकिन अब मलाइका के नए पोस्ट ने एक बार फिर से लोगों को थोड़ा हैरान और परेशान कर दिया है।

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा, ”एक महिला इस बात का प्रतिबिंब बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। यदि आपको उसका व्यवहार पसंद नहीं है, जैसा वह कर रही है, तो यह देखें कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।”

read more- CM बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों से कहा, आपको छत्तीसगढ़ का भविष्य सुरक्षित करना है…

इसके अलावा मलाइका ने दूसरा पोस्ट गुड मॉर्निंग का साझा किया, जिसमें लिखा था, ”भविष्य का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका वर्तमान पल का ख्याल रखना है।” बता दें कि उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ने लगी थीं, जब सोशल मीडिया पर अर्जुन ने अपनी सोलो ट्रिप की तस्वीरे पोस्ट की थी और अर्जुन की इन फोटोज को मलाइका ने न तो लाइक किया था और न ही कोई कमेंट किया था।

हालांकि, ब्रेकअप की खबरों के बीच 27 अगस्त 2023 को मलाइका और अर्जुन को लंच और डिनर करते नजर आए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फासला है, लेकिन वो कहते है न प्यार में उम्र नहीं देखी जाती।

साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका खुले तौर पर रैंप वॉक करते अर्जुन के लिए चियर करती हुईं नजर आई थीं। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था।



Related Articles

Back to top button