गजब – घर पहुंचने प्रवासी मजदूरों का देसी जुगाड़, वीडियो देख आप भी हो जाओगे हैरान, IAS सोनमणी वोरा ने शेयर कर कहा यह
देश में प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ पैदल चलते हुए घर जा रहे हैं। कई लोग अपने घर पहुंचने के लिए अलग-अलग तरीके निकाल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसे आईएएस सोनमणी वोरा ने शेयर भी किया है।
वीडियो में एक शख्स ने परिवार के साथ अपने घर पहुंचने के लिए बाइक के साथ एक झूले को जोड़ दिया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, घर पहुंचने का देसी जुगाड़। आप भी देखें किस तरह से इस शख्स ने 2 लोगों के बैठने वाली बाइक को 4 लोगों के बैठने वाली कार बना दिया है.”
शख्स ने झूले के साथ एक स्टीयरिंग व्हील लगा रखा है. इससे वह एक हाथ से स्टीयरिंग व्हील के जरिए झूले को बैलेंस कर रहा है और आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”ऐसे दिमागों का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और मशीनरी को बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए.”




