जरा हटके

वीडियो- जब 15 फ़ीट के पोल से गिरने के बाद भी डांस करती रही महिला डांसर

टेक्सास में एक महिला डांसर कैफे में डांस के दौरान डांस करते 15 फीट ऊंचे पोल से गिर गई। पोल से गिरने से डांसर का जबड़ा टूट गया, दांतों से होंठ कट गए और टखने में चोट भी आई बावजूद इसके वह लगातार डांस करती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

https://twitter.com/xvreae/status/1226576696738041856?s=19

डांसर को डॉक्टर के पास ले जाया गया और टांके लगाए गए। वीडियो में जीनिया नाम की डांसर स्काई डलास में एक्सटीसी कैफे में एक पोल पर चढ़कर डांस करते हुए उल्टी हो जाती है और नीचे उतरने के दौरान गिर पड़ती है।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जीनिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा कि वह गिरने के बाद भी उठने और अपने दम पर चलने में सक्षम थी। जीनिया ने कहा, ‘मुझे बहुत से मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें मुझसे पूछा जा रहा हैं कि क्या मैं ठीक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं ठीक हूं और मैं बस हर किसी को यह बताना चाहती थी कि मैं अच्छी हूं।

जीनिया ने आगे कहा कि वह एक कठिन समय था, अपने जीवन के लिए आभारी हूं. मुझे केवल चेहरे पर चोट लगी। यह इससे भी ज्यादा बुरा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button