जरा हटके

Bihar Shocker! पति ने गांव वालों के सामने कराई पत्नी की दूसरी शादी, वजह है बेहद हैरान करने वाली


Bihar Shocker! पति (Husband) ने अपनी पत्नी (Wife) की उसके प्रेमी के साथ दूसरी शादी करा दी और इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. पति-पत्नी और वो की यह कहानी बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada)  जिले की है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी. बताया जा रहा है कि नादिरगंज प्रखंड में रहने वाले इस जोड़े की शादी तीन साल पहले हुए थी और उनके दो बच्चे हैं, जबकि महिला का प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है. शादी के कुछ समय बाद ही पति को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला था, समझाने के बावजूद पत्नी अपने प्रेमी के साथ संपर्क में बनी रही. एक रात जब प्रेमी रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा तो महिला के पति ने उसके पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों को मौजूदगी में प्रेमी से उसकी शादी करा दी गई. यह भी पढ़ें: 2nd Marriage Revealed: गुपचुप तरीके की दूसरी शादी, दोनों पत्नी के साथ 15-15 दिन बिताता था वक्त, 1 साल बाद खुला राज

देखें वीडियो-

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button