
रायपुर। अंबिकापुर में ट्रिपल मर्डर की घटना से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा भी की। भूपेश बघेल ने सरगुजा आईजी और एसपी को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने कहा है। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि अम्बिकापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आपात बैठक ली। उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री निवास में एसीएस होम सुब्रत साहू और इंटेलिजेंस चीफ डॉ. आनंद छाबड़ा मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सरगुजा आईजी और एसपी से फोन पर चर्चा कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने कहा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है।देर रात एक परिवार के तीन सदस्यों को की हत्या हुई है। मृतकों में महिला, उसका 10 साल का बेटा और ससुर हैं। बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर दूर मिला था। थोड़ी दूर पहले ससुर का शव मिला था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read also:- राजधानी में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल की जिम्मेदारी संभालते ही विभाग अलर्ट अपराधियों की धरपकड़ शुरु
मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के लैंगा गांव का है। कलावती सिरदार (27) अपने 10 साल के बेटे चंद्रिका सिरदार के साथ रहती थी। पड़ोस में ही उसका ससुर मेघूराम सिरदार (50) भी अकेले रहता था। कलावती के पति भजन सिरदार की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कलावती के घर से करीब 50 मीटर दूर एक बच्चे को सड़क किनारे लेटे देखा। घर के अंदर कलावती की लाश थी। पास में गए पता चला कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। उसके पेट में भी धारदार हथियार से वार करने से आते तक बाहर आ गई थीं।



